विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक और वनडे रिकॉर्ड तोड़ा

वनडे क्रिकेट में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 1 रन बनाने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की और सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। कोहली के अब न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 1773 रन हो गए जबकि सचिन के 1750 रन थे।