पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली दुनिया के नंबर-1 ODI बल्लेबाज़ बन गए हैं। कोहली ने ताज़ा रैंकिंग में एक पायदान चढ़कर हमवतन रोहित शर्मा को शीर्ष पायदान से हटाया है। 37-वर्षीय कोहली ने अपनी पिछली पांच ODI पारियों में 74*, 135, 102, 65* और 93 रन बनाए हैं। कोहली आखिरी बार मार्च 2021 में ODI रैंकिंग में टॉप पर थे।