पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को विजय हज़ारे ट्रॉफी में आंध्र के खिलाफ दिल्ली की ओर से खेलते हुए लिस्ट ए क्रिकेट में 16,000 रन पूरे किए। बीसीसीआई ने बताया कि कोहली पुरुषों के लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज़ 16,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं। मैच में कोहली ने 101 गेंदों पर 131 रन बनाए।