विराट कोहली मेरे पसंदीदा खिलाड़ी हैं: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक पॉडकास्ट में भारतीय टेस्ट-वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज़ विराट कोहली में से अपना पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली को बताया है। उन्होंने कहा, "विराट कोहली की अपनी एक नैसर्गिक शैली है।" बकौल मुख्यमंत्री, जैसे एक सैनिक अपनी भूमिका निभाता है वैसे ही विराट अपनी भूमिका निभा रहे हैं।