विराट कोहली व राजीव शुक्ला ने दिल्ली में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से की मुलाकात

भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली व बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को दिल्ली में उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। राजीव ने मुलाकात की तस्वीर शेयर कर लिखा, "भारत के उप-राष्ट्रपति धनखड़ जी से मिलकर अच्छा लगा और कोहली का साथ पाकर खुशी हुई।" यह मुलाकात अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली के रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप-डी मैच से पहले हुई।