विराट-रोहित बांग्लादेश से पहले 'रेड बॉल' क्रिकेट खेलते तो मुश्किलें ना आती: मांजरेकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा है कि अगर क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बांग्लादेश मुकाबले से पहले 'रेड बॉल' क्रिकेट खेला होता तो उन्हें इतनी मुश्किलें ना आती। उन्होंने कहा, "अगर वे दलीप ट्रॉफी खेलते तो बात कुछ और होती। भारतीय क्रिकेट में बड़े खिलाड़ियों को विशेष ट्रीटमेंट दिया जाता है जो उन्हें नुकसान पहुंचाता है।"