विराट से सिर्फ शतक की उम्मीद करते हैं फैंस: कोहली के फॉर्म को लेकर सुनील गावस्कर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने भारतीय बल्लेबाज़ विराट कोहली के फॉर्म को लेकर कहा है, "विराट कोहली से लोग हर समय शतक की उम्मीद रखते हैं। भारतीय प्रशंसक लालची हैं।" गावस्कर ने कहा, "अगर विराट मैच में 70 या 80 रन भी बनाते हैं तो लोग कहेंगे कि देखो वह रन नहीं बना पा रहे हैं।"