वाराणसी 'गैंगरेप' केस में आया नया मोड़, लड़की की वॉट्सऐप चैट से हुए खुलासे

वाराणसी गैंगरेप मामले में आरोपियों के परिजनों ने वॉट्सऐप चैट, इंस्टाग्राम चैट और सीसीटीवी फुटेज समेत कुछ सबूत के साथ कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है जिसमें पीड़िता पर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़िता की चैट के मुताबिक, पीड़िता आरोपी को मेसेज कर खुद उससे मिलने गई थी। आरोपियों के परिजन ने मुकदमे की आड़ में धनउगाही की आशंका जताई है।