वाराणसी के होटल में पनीर की जगह चिकन परोसने पर मचा बवाल, लोगों ने किया हंगामा

वाराणसी (यूपी) के होटल में ग्राहकों को पनीर की जगह चिकन परोसे जाने के बाद लोगों के हंगामा करने का मामला सामने आया है। ग्राहक ओम प्रकाश जायसवाल ने बताया, "हमने पनीर लबाबदार ऑर्डर किया था। खाने के दौरान एक पीस थोड़ा हार्ड लगा था।" वहीं, होटल मैनेजर ने बताया, "गलती से दूसरे का ऑर्डर टेबल पर पहुंच गया था।"