वाराणसी ने पेश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल, एक साथ हुआ होली मिलन व इफ्तार का आयोजन
वाराणसी (यूपी) में गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश हुई है। यहां एक ही जगह पर इफ्तार पार्टी और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदू-मुस्लिम वर्ग के लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वहीं, भाईचारे का संदेश देते हुए लोगों से देश की प्रगतिशील विचारधारा को अपनाने का भी संदेश दिया गया।