वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र स्थित ज्ञानदीप एकेडमी के हॉस्टल में 12-वर्षीय छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सीवान (बिहार) की रहने वाली छात्रा सातवीं कक्षा में पढ़ती थी और 2-दिन पहले ही छठ मनाकर हॉस्टल लौटी थी। पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्कूल प्रबंधन/वार्डन/अन्य छात्राओं से पूछताछ कर रही है।