वाराणसी में 2 नावों के बीच टक्कर के बाद पलटी यात्रियों से भरी नाव, सभी बचाए गए

वाराणसी (यूपी) में शुक्रवार को 58 यात्रियों से भरी बड़ी नाव से एक छोटी नाव टकरा गई जिससे उसमें सवार सभी 6 लोग गंगा नदी में गिर गए जिन्हें बचा लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, नदी में गिरे 2 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। बकौल अधिकारी, नाविकों और बोट के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।