वाराणसी में ATS ने ₹30 लाख के इनामी नक्सली कमांडर को एनकाउंटर में मार गिराया
वाराणसी में यूपी ATS ने एनकाउंटर में नक्सली बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह झारखंड के नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमिटी (TPC) का कमांडर था। उसे NIA ने टेरर फंडिंग मामले में वॉन्टेड घोषित किया था। उसपर झारखंड सरकार ने ₹25 लाख और NIA ने ₹5 लाख का इनाम घोषित किया था।