वाराणसी सेंट्रल जेल के कैदी चलाएंगे पेट्रोल पंप, निर्माण के लिए चिह्नित की गई ज़मीन
वाराणसी सेंट्रल जेल में बंद कैदियों के लिए जेल प्रशासन एक पहल कर रही है जिसके तहत कैदी पेट्रोल पंप पर काम कर अपने परिवार का खर्च उठा सकेंगे। शिवपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर जल्द ही एक पेट्रोल पंप खोला जाएगा जिसके लिए ज़मीन चिह्रित कर ली गई है और जेल अधीक्षक ने लखनऊ मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा है।