विरोध के बावजूद भारत-पाक का एशिया कप 2025 मैच नहीं हो सकता रद्द: रिपोर्ट

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लोगों के विरोध के बावजूद भारत-पाकिस्तान का एशिया कप 2025 मैच रद्द नहीं हो सकता है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया, "यह कोई द्विपक्षीय नहीं बल्कि मल्टी-नेशन टूर्नामेंट है। अगर भारत नहीं खेलता है तो इससे पाकिस्तान को बड़ा फायदा होगा...यह पाकिस्तान को वॉकओवर देने जैसा होगा।"