वारेन बफेट ने अपने मंझले बेटे को चुना ₹86 लाख करोड़ की कंपनी का उत्तराधिकारी, बताई वजह
डब्ल्यूएसजे के अनुसार, बिलियनेयर वारेन बफेट (94) ने अपने मंझले बेटे हावर्ड (70) को अपना उत्तराधिकारी चुना है। उन्होंने कहा, "उसे यह ज़िम्मेदारी इसलिए मिल रही है क्योंकि वह मेरा बेटा है।" वह बफेट की $1-ट्रिलियन (₹86 लाख करोड़) की कंपनी बर्कशायर हाथवे का नॉन-एक्ज़ीक्यूटिव चेयरमैन का पद संभालेंगे। हावर्ड ने कहा, "मुझे लगता है...कि मैं इसके लिए तैयार हूं।"