वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुए राहुल गांधी, लगा ₹200 जुर्माना

वीर सावरकर पर टिप्पणी मामले में लखनऊ के एक कोर्ट में पेश नहीं होने पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर ₹200 का जुर्माना लगाया गया है। राहुल के वकील के मुताबिक, दिल्ली में राहुल की महत्वपूर्ण बैठक थी इसलिए वह कोर्ट में पेश नहीं हो सके। दरअसल, राहुल ने सावरकर को 'अंग्रेज़ों का नौकर' और 'पेंशन लेने वाला' कहा था।