भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेलिंगटन टेस्ट 15 ओवर पहले ड्रॉ घोषित करने की वजह बताई। उन्होंने कहा कि तेज़ गेंदबाज़ करीब 50 ओवर डाल चुके थे और दूसरे टेस्ट के लिए ज़्यादा समय नहीं था ऐसे में उन्हें तरोताजा रखना ज़रूरी था। गिल ने कहा, ''मुझे नहीं लगता है कि 5-10 अतिरिक्त ओवर से नतीजा बदलता।''