वैलेंटाइन ईव पर इंग्लैंड में तकिए के नीचे तेज़पत्ता रखकर सोती हैं लड़कियां, क्या है वजह?

इंग्लैंड में वैलेंटाइन ईव पर लड़कियां तकिए के नीचे 5 तेज़पत्ते रखकर सोती हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से लड़कियों को उनके होने वाले पति की शक्ल सपने में दिख जाती है। ये पत्ते तकिए के चारों कोनों और एक बीच में रखे जाते हैं। इसके अलावा इन तेज़पत्तों को गुलाब जल में भी डुबोकर रखा जाता है।