वैलेंटाइन्स डे पर यूपी में शख्स ने की खुदकुशी, वीडियो में कहा- पत्नी का दिल नहीं जीत पाया

मुरादाबाद (यूपी) में वैलेंटाइन्स डे पर संदीप नामक 36-वर्षीय शख्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। आत्महत्या करने से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में उसने कहा, "मैंने बहुत कोशिश की लेकिन मैं अपने बीवी-बच्चों, परिवारवालों व ससुरालवालों का दिल नहीं जीत पाया...सबको अलविदा...नीलम (पत्नी) तुम खुश रहो।" वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।