वैलेंटाइन्स डे (14 फरवरी) से पहले दुनियाभर में 13 फरवरी को इंटरनैशनल कॉन्डम डे मनाया जाता है। एड्स हेल्थकेयर फाउंडेशन (एएचएफ) ने 2009 में इसकी शुरुआत की थी। इसका मकसद लोगों को तेज़ी से बढ़ रहे यौन संचारित रोगों जैसे एचआईवी व एसटीआई और अनियोजित गर्भावस्था की रोकथाम के लिए कॉन्डम के इस्तेमाल को लेकर जागरूक करना है।