वैलेंटाइन वीक में खूनखराबा: बॉयफ्रेंड के करीब आ रही थी लड़की, गर्लफ्रेंड ने गोली से उड़ाया
मुंबई के शिवाजी नगर में वैलेंटाइन वीक में 19 वर्षीय शिफा की गोली मारकर हत्या किए जाने को लेकर एक लड़की और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार हुई 25-वर्षीय लड़की को शक था कि शिफा उसके बॉयफ्रेंड से बात करती है। उसने ही शिफा को मिलने के लिए बुलाया और फिर बेहद करीब से गोली मार दी।