वैलेंटाइन्स डे पर वाइट हाउस ने शेयर किया अनोखा मेसेज, अवैध आप्रवासियों को दे डाली चेतावनी

वाइट हाउस ने वैलेंटाइन्स डे पर अवैध आप्रवासियों के लिए X पर चेतावनी भरा पोस्ट किया है। पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और अमेरिकी सीमाओं के रक्षा प्रभारी टॉम होमन को दिखाया गया है। पोस्ट में लिखा है, "गुलाब लाल होते हैं, वॉयलेट्स नीले होते हैं। अवैध रूप से यहां आओ और हम तुम्हें निर्वासित कर देंगे।"