व्लॉग बनाने के दौरान भारतीय यूट्यूबर को अफ्रीकी लोगों ने किया परेशान, मांगे दस्तावेज़

अफ्रीका के गिनी-बिसाऊ में अपनी यात्रा का वीडियो बना रहे भारतीय यूट्यूबर मोहम्मद अनस खान को स्थानीय लोगों के एक समूह ने परेशान किया जिसका वीडियो सामने आया है। एक स्थानीय शख्स ने अनस से उनका कैमरा छीनने की कोशिश की और उनसे दस्तावेज़ भी मांगे। खान ने कहा कि आप कौन हैं जो मैं आपको दस्तावेज़ दिखाऊं।