दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे 18 सितंबर को बर्कशायर हैथवे के चेयरमैन पद से रिटायर हो गए। वह इससे पहले सीईओ पद भी छोड़ चुके थे। दशक-दर-दशक बाज़ार में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद उनकी 'वैल्यू इनवेस्टिंग' की रणनीति नहीं बदली। वह हमेशा दो नियमों पर टिके रहे- 'पहला, कभी पैसे न गंवाओ और दूसरा कि पहले नियम को कभी मत भूलो'।