9 महीने तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन में फंसी रहीं अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौटने को लेकर उनके भारतीय कज़न दिनेश रावल ने कहा है, "जब वह कैप्सूल से बाहर आईं तो हम खुशी से झूम पड़े।" उन्होंने कहा, "ऐसा लगता था कि कुछ खराब हो जाएगा...कल मैं बहुत परेशान था। अब हम बहुत आनंद में हैं।"