विलियम्स के धरती पर लौटने को लेकर आई भारत सरकार की पहली प्रतिक्रिया, कहा- गौरवान्वित हैं

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 9 महीने तक इंटरनैशनल स्पेस स्टेशन पर फंसी रहीं भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्षयात्री सुनीता विलियम्स के पृथ्वी पर लौटने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने कहा, "सुनीता विलियम्स की अविश्वसनीय यात्रा, अटूट समर्पण, दृढ़ता और संघर्ष की भावना लाखों लोगों को प्रेरित करेगी। उनकी हिम्मत और उपलब्धियां हम सभी को गौरवान्वित करती हैं।"