टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी वेलस्पन लिविंग के शेयरों ने पिछले 8-महीने में निवेशकों को 155.12% का रिटर्न दिया है। 30-मार्च 2026 को ₹107.40 के निचले स्तर से उछलकर यह ₹274 तक पहुंच गया। अब कंपनी के बोर्ड ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और बैकवर्ड इंटीग्रेशन बढ़ाने के लिए सब्सिडियरी वेलस्पन होम सॉल्यूशंस में ₹3,200 करोड़ के कैपेक्स प्लान को मंज़ूरी दी है।