inshorts

विवाद के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी के पाठ्यक्रम में फिर शामिल हुआ ज्योतिबा फुले का चैप्टर

राजस्थान यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस के पाठ्यक्रम से समाज सुधारक ज्योतिबा फुले का चैप्टर हटाए जाने पर हुए विवाद के बाद अब यूनिवर्सिटी ने अपना फैसला बदल दिया है। बदले हुए पाठ्यक्रम में ज्योतिबा फुले के साथ अहिल्याबाई होल्कर और विनायक दामोदर सावरकर को भी पढ़ाया जाएगा। कांग्रेस नेता अशोक गहलोत समेत कई नेताओं ने इसका विरोध किया था।