वीवर्क इंडिया ने IPO लाने के लिए सेबी के पास जमा किए ड्राफ्ट पेपर
ऐम्बेसी ग्रुप की स्वामित्व वाली ऑफिस-शेयरिंग कंपनी वीवर्क इंडिया मैनेजमेंट ने अपना आईपीओ लाने के लिए सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर जमा किए हैं। आईपीओ में 4.37 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फोर सेल (ओएफएस) के तहत होगी जिसमें ऐम्बेसी बिल्डकॉन एलएलपी (प्रमोटर सेलिंग शेयरहोल्डर) के 3.34 करोड़ शेयर शामिल हैं। कंपनी को आईपीओ से कोई आय नहीं होगी।