'हिन्दुस्तान' की रिपोर्ट में वॉशिंग मशीन से जुड़ीं 5 गलतियां बताई गई हैं जिनसे कपड़ों में बैक्टीरिया पनपने और बीमारी का खतरा रहता है। इनमें गीले कपड़े मशीन में ही छोड़ना, कपड़े धोने के बाद फौरन ढक्कन बंद करना, मशीन में ही अंडरवियर व जुराब धोना, बेडशीट गर्म पानी से न धोना और मशीन साफ न करना शामिल है।