अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने बताया है कि वॉशिंगटन विमान हादसे में सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। बकौल ट्रंप, इनमें रूस समेत कई देशों के नागरिक थे और उन देशों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने बताया, "दोनों वायुयान दुर्घटनाग्रस्त होकर बर्फीले पानी में डूब गए...बड़े पैमाने पर खोज-बचाव अभियान चला...अफसोस, कोई जीवित नहीं बचा है।"