वॉशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड के खिलाफ कर दी चौके-छक्के की बरसात, इतनी गेंदों में जड़ा अर्धशतक

भारतीय ऑल-राउंडर वॉशिंगटन सुंदर ने ओवल टेस्ट में भारत की दूसरी पारी में 39 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उन्होंने 4 चौके और 4 छक्कों की बदौलत 53(46) रन बनाए। भारत का 9 विकेट गिरने पर सुंदर 17 रन बनाकर खेल रहे थे और उन्होंने एक तरफ से मोर्चा संभाला। उनकी बदौलत दूसरी पारी में भारत 396 रन बना सका।