विशाखापत्तनम स्टेशन पर तैनात किया गया भारतीय रेलवे का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट 'ASC अर्जुन'
यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को मज़बूत करने के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे ने विशाखापत्तनम रेलवे स्टेशन पर भारतीय रेलवे का पहला ह्यूमनॉइड रोबोट 'एएससी अर्जुन' तैनात किया है। एआई से लैस यह रोबोट संदिग्ध गतिविधियों की पहचान, फेस रिकॉग्निशन, भीड़ विश्लेषण, बहुभाषी घोषणाएं और इमरजेंसी अलर्ट के ज़रिए 24-घंटे निगरानी करेगा। 'एएससी अर्जुन' स्वदेशी तकनीक से विकसित है।