वाशिम में ट्रक की टक्कर से केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की कार के उड़े परखच्चे, 3 लोग घायल
वाशिम (महाराष्ट्र) में केंद्रीय मंत्री प्रतापराव जाधव की कार का ऐक्सिडेंट हो गया जिसमें उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर और सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के समय प्रतापराव जाधव कार में सवार नहीं थे। नागपुर में प्रतापराव जाधव को छोड़ने के बाद कार मेहकर की ओर जा रही थी तभी सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हुई।