विशाल ददलानी ने UP के सीएम योगी को दिया चैलेंज, कहा- कैमरे के सामने महाकुंभ का जल पिएं

महाकुंभ के जल में मल बैक्टीरिया मिलने की रिपोर्ट को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा नकारे जाने पर सिंगर विशाल ददलानी ने उन्हें चैलेंज दिया है। ददलानी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "आप हेटर्स की चिंता मत कीजिए...बस कैमरे के सामने नदी के पानी का घूंट लीजिए।" योगी ने कहा था कि पानी नहाने व आचमन योग्य है।