ब्रोकरेज फर्म जेएम फाइनेंशियल ने विशाल मेगा मार्ट के शेयरों को 'बाय' की रेटिंग के साथ कवर करना शुरू किया है। ब्रोकरेज ने इसके लिए ₹175 का टारगेट प्राइस तय किया जो इसके मौजूदा भाव से लगभग 24% तक की तेज़ी दिखाता है। फर्म का अनुमान है कि कंपनी अगले 15 सालों में लगभग 1,500 नए स्टोर जोड़ सकती है।