विश्व के नंबर एक पुरुष एकल टेनिस खिलाड़ी यानिक सिनर ने शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन 2025 के सेमीफाइनल में बेन शेल्टन को हराकर लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ग्रैंड स्लैम के फाइनल में प्रवेश किया। सिनर ने 2 घंटे 36 मिनट चले मुकाबले में 7-6(7-2), 6-2, 6-2 के स्कोर से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल रविवार को होगा।