विश्व की शीर्ष चिप निर्माता कंपनियों के शेयरों में 2020 के बाद से आई सबसे बड़ी गिरावट
दुनिया की कई बड़ी चिप निर्माता कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को 2020 के बाद से सबसे बड़ी गिरावट देखी गई। गिरावट चीन को चिप की बिक्री पर अमेरिका द्वारा कड़े प्रतिबंध लगाए जाने की खबरों की बीच आई। एनवीडिया, एएमडी और ब्रॉडकॉम के शेयरों में 7% की गिरावट आई जबकि एएसएमएल होल्डिंग के शेयरों में 10% की गिरावट आई।