वैश्विक बाज़ार में सोने की कीमत पहली बार $4,034.59/औंस पर पहुंच गई है। इस तेज़ी के साथ सोने की कीमत केवल 7-महीने में $1000/औंस बढ़कर $4,034.59/औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है। वहीं, 2025 में अब तक सोना वैश्विक स्तर पर 52% चढ़ा है और गोल्डमैन सैक्स के विशेषज्ञों के अनुसार, सोना 2026 के अंत तक $4,900/औंस तक पहुंच जाएगा।