अमेरिकी टैरिफ और व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के बीच सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से वैश्विक बाज़ार में सोने की कीमतें सोमवार को $3,128.06/औंस पर पहुंच गईं। वहीं, इंडिया बुलियन असोसिएशन ने भारत की 1 अप्रैल की कीमतें जारी की हैं। असोसिएशन के मुताबिक, भारत में 999 शुद्धता वाला सोना महंगा होकर ₹90,966/10 ग्राम का हो गया है।