वैश्विक व्यापार तनाव के बीच इस माह 43 IPO ने जुटाए कुल ₹17,252 करोड़
अगस्त 2025 में भारत में आईपीओ बाज़ार में तेज़ी दर्ज की गई जिसमें 43 कंपनियों ने मेनबोर्ड और SME आईपीओ के ज़रिए कुल ₹17,252 करोड़ जुटाए। वैश्विक व्यापार तनाव और अस्थिरता के बावजूद निवेशकों ने इन आईपीओ पर जमकर बोलियां लगाईं। इस माह SME आईपीओ ने कुल ₹1,345 करोड़ जुटाए। वहीं, इस साल अबतक कुल 215 आईपीओ आ चुके हैं।