वैश्विक व्यवस्था बिगड़ रही, दुनिया और खतरनाक होती जा रही: पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि वैश्विक व्यवस्था बिगड़ रही है और दुनिया और खतरनाक होती जा रही है। उन्होंने कहा, "पुराने संघर्ष तेज़ हो रहे हैं और नए गंभीर टकराव के केंद्र सामने आ रहे हैं।" हालांकि, पुतिन ने वेनेज़ुएला में अमेरिका द्वारा मादुरो को हटाए जाने और ईरान के विरोध-प्रदर्शनों पर कोई बयान नहीं दिया।