वैश्विक स्तर पर 2.4% गिरा सोने का भाव, 3 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा
वैश्विक स्तर पर मंगलवार को सोने की कीमतों में 2.4% की गिरावट आई जिसके बाद सोना 3 हफ्ते के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। रेडिफ के अनुसार, वैश्विक बाज़ार में सोने की कीमत $3,887.03/औंस पर है। मार्केट एनालिस्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर सकारात्मक संभावनाओं के कारण यह गिरावट आई है।