वैश्विक स्तर पर तेज़ी से मरीज़ों पर बेअसर हो रही हैं दवाएं: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने दवा-प्रतिरोधी बैक्टीरियल संक्रमणों में वृद्धि को लेकर चेतावनी दी है और कहा कि 2023 में दुनियाभर में हर छह में से एक बैक्टीरियल संक्रमण को ऐंटी-बायोटिक दवाओं के प्रति प्रतिरोधी देखा गया। डब्ल्यूएचओ के एक अधिकारी ने बताया, "हमारे पास इलाज के विकल्प खत्म होते जा रहे हैं...लोगों की ज़िंदगियां खतरे में आ रही हैं।"