विश्व कप जीत के बाद तिरंगे से लिपटकर स्मृति को गले लगाती हरमनप्रीत की तस्वीर हुई वायरल

महिला वनडे विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय उप-कप्तान स्मृति मांधना को गले लगाती भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस दौरान दोनों खिलाड़ी तिरंगे से लिपटी हुई दिखीं। भारत ने नवी मुंबई में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला महिला विश्व कप जीता है।