विश्व कप जीतने के बाद भारतीय टीम ने गाया अपना सीक्रेट ऐंथम, रोंगटे खड़े कर देगा वीडियो

महिला वनडे विश्व कप का खिताब जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने टीम सॉन्ग गाया जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में जेमिमा रॉड्रिग्स कहती दिखीं, "हमने 4 साल पहले तय किया था कि हम अपना टीम सॉन्ग तभी सामने लाएंगे जब हम वर्ल्ड कप जीतेंगे और आज वह रात है।" इसके बाद सभी खिलाड़ी जोश में गाते दिखे।