inshorts

कर्ज़ के जाल में फंसते जा रहे गरीब देश! नया कर्ज़ लेने से ज़्यादा पुराने कर्ज का पैसा चुका रहे

विश्व बैंक की इंटरनेशनल डेट रिपोर्ट-2026 के मुताबिक, गरीब और मध्यम आय वाले देश नया कर्ज़ लेने से ज़्यादा पुराने कर्ज़ की किस्त और ब्याज चुकाने में खर्च कर रहे हैं। 2022-25 के बीच इन देशों ने नए कर्ज़ से $436.1 बिलियन ज़्यादा रकम पुराने कर्ज़ चुकाने में खर्च की। वहीं, कुल विदेशी कर्ज़ बढ़कर $9.4 लाख करोड़ हो गया।