विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम, यह देश के लिए गर्व का पल है: WC जीत पर अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पहली बार महिला वनडे विश्व कप ट्रॉफी जीतने वाली टीम इंडिया को बधाई दी है। उन्होंने X पर लिखा, "विश्व विजेता टीम इंडिया को सलाम...यह देश के लिए गौरवशाली क्षण है...आपके शानदार क्रिकेट कौशल ने लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है।" भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया है।