विश्वनाथन आनंद ने गुकेश के साथ पुरानी तस्वीर की शेयर, लिखा- 'वह लड़का जो किंग बनेगा'
ग्रैंडमास्टर व पूर्व विश्व शतरंज चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने 18-वर्षीय ग्रैंडमास्टर गुकेश डी के सबसे युवा वर्ल्ड चेस चैंपियन बनने के बाद शुक्रवार को उनके साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की। आनंद ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "वह लड़का जो बादशाह (किंग) बनेगा।" सिंगापुर में गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को 7.5-6.5 के अंतर से हराया है।